फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Under the stress of board exam student cut her life from the train

कौशाम्बी : बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रवेशपत्र लेने की बात कह निकली थी घर से

Mon, 13 Feb 2023 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 09:00 PM IST
सार

कोखराज कोतवाली इलाके के चमंधा गांव के समीप सोमवार दोपहर ट्रेन से कटकर हाईस्कूल की एक छात्रा ने जान दे दी। वह प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक बेटी को परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।

विज्ञापन
Under the stress of board exam student cut her life from the train
Kaushambi : डाली। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज कोतवाली इलाके के चमंधा गांव के समीप सोमवार दोपहर ट्रेन से कटकर हाईस्कूल की एक छात्रा ने जान दे दी। वह प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक बेटी को परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे अप लाइन पर गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने एक किशोरी ने छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के पास मिले हाईस्कूल के प्रवेश पत्र से उसकी पहचान क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव की डॉली (17) पुत्री रामबाबू सोनकर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

घरवालों का कहना है कि डॉली भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर वह तनाव में रहती थी। इसी वजह से ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस बाबत इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि छात्रा के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। खुदकुशी के सही कारण का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed