{"_id":"5eb9984c8ebc3e90a6541cdb","slug":"uncontrolled-bus-overturned-in-charva-12-workers-injured-kaushambi-news-ald2755415143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में अनियंत्रित बस पलटी, 12 कामगार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा में अनियंत्रित बस पलटी, 12 कामगार घायल
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव के समीप सोमवार शाम हुआ हादसा
हादसे के वक्त मोबाइल फोन पर बात कर रहा था वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। चरवा कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव के समीप सोमवार शाम प्रवासियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उस पर सवार 12 प्रवासी घायल हो गए। सभी को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था। इसी वजह से दुर्घटना हुई।
ओसा स्थित स्क्रीनिंग सेंटर से मेडिकल चेकअप के बाद बस प्रवासियों को छोड़ने उनके घर जा रही थी। बताया जाता है कि चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। भीटी के समीप चालक की इसी लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिपरी इलाके के कोटिया निवासी लक्ष्मण, मंजू, नंदलाल, अमनीलोकीपुर निवासी अजय, प्रेमचंद्र, चंदूपुर अमराइन निवासी महेश, अकबराबाद गुहौली निवासी मुलायम, लालापुर निवासी रामलोचन, दिल्ली निवासी अश्विनी, मुन्ना, उदयपुर निवासी जयप्रकाश व हमीरपुर निवासी राधेश्याम आदि घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।