फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrolled Bolero collided with the divider, young woman lost her life.

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, युवती की चली गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero collided with the divider, young woman lost her life.
सीमा देवी की फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बोलेरो की पिछली सीट पर बैठी सीमा देवी (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवती डीफार्मा में प्रवेश लेने जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा क्षेत्र के शिवरतन का पुरवा गांव निवासी सीमा देवी पुत्री सुंदर लाल लोधी तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी। चाचा पिंटू ने बताया कि दो महीने पहले ही बीमारी के चलते उसके पिता का निधन हो गया था। सीमा ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद मंझनपुर में किराये का कमरा लेकर निजी अस्पताल में अभ्यास शुरू किया था।
विज्ञापन

चाचा ने बताया कि सोमवार सुबह सीमा ओसा निवासी अपनी बुआ के पड़ोसी अतुल प्रजापति के साथ बोलेरो से राजापुर स्थित एक कॉलेज में डीफार्मा में दाखिला लेने जा रही थी। घर से निकलने से पहले वह आधार कार्ड लेने अपने गांव भी गई थी। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण रफ्तार तेज की वजह से बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई और छात्रा की मौत हो गई।

झटके से टूटा शीशा, सड़क पर गिरी युवती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। हिनौता गांव के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके झटके से शीशा टूट गया और पीछे की सीट पर बैठी सीमा आगे के शीशे को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से चालक अतुल प्रजापति पुत्र जयप्रकाश को चोटें आईं लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।

सीमा देवी की फाइल फोटो

सीमा देवी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed