{"_id":"612a870c8ebc3e494c7de1d8","slug":"uncontrollable-truck-crushed-cyclist-laborer-kaushambi-news-ald3144557125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला
Sun, 29 Aug 2021 05:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:39 PM IST
सार
रात दस बजे के करीब घर वापस लौटते समय मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक साइकिल सवार मजदूर को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विस्तार
कोखराज कोतवाली की मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर करते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीखमपुर निवासी उमेश कुमार (30) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह बिसारा गांव साइकिल से एक निमंत्रण में गया था।
रात दस बजे के करीब घर वापस लौटते समय मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक साइकिल सवार मजदूर को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। खून से लथपथ उमेश को सड़क किनारे हटाकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब घंटे भर बाद पहुंची एंबुलेंस उमेश को अस्पताल ले जाती इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सर्पदंश से युवक की मौत
पिपरी कोतवाली के मुरादपुर गांव का जगत पाल (35) शुक्रवार रात करीब आठ बजे आंगन में चारपाई डाल कर लेटा था। इसी दौरान युवक को किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। युवक की चीख सुन घर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। युवक की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर देर रात परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।