{"_id":"6259c9f5f6643e28cb5cd19f","slug":"uncontrollable-tractor-crushes-bike-rider-death-kaushambi-news-ald331022448","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
मृतक राम चंद्र मिश्रा मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार की दोपहर बालू लदे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चरवा कोतवाली इलाके के कमालपुर निवासी राम चंद्र मिश्रा(35) परिवार के पोषण के लिए मुंडेरा बाजार में रहकर मैटी लगाने का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से तिल्हापुर मोड़ बाजार गया था। जैसे ही वह नेवादा रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में राम चंद्र ट्रैक्टर ट्राली के पहियों के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए राम चंद्र को प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गया जहां तीन घंटे तक चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।