फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable pickup crushes woman crossing the road

बेकाबू पिकप ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला

Tue, 07 Dec 2021 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable pickup crushes woman crossing the road
पूरामुफ्ती बाजार में सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही महिला की ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती बाजार निवासी मुश्ताक अहमद की पत्नी नजमा बेगम (55) अक्सर बीमार रहतीं थीं। सोमवार को वह दवा लेने के लिए पैदल सल्लाहपुर बाजार के लिए निकलीं। जैसे ही वह जीटी रोड पर आकर सड़क पर कर रहीं थीं तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख इकट्ठा हुए लोगों ने भाग रहे पिकअप चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed