फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable dumper crushes cyclist Rajgir, chaos

Kaushambi News: बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार राजगीर को कुचला,हंगामा

Fri, 07 Jun 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushes cyclist Rajgir, chaos
बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार राजगीर को कुचला, हंगामा
विज्ञापन

-सरायअकिल के जरैनी गांव के समीप रात नौ बजे हुई घटना
नेवादा। सरायअकिल के जरैनी गांव के पास बृहस्पतिवार रात बालू लदे डंपर ने साइकिल सवार राजगीर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने तिल्हापुरमोड़ सरायअकिल मार्ग जाम कर पथराव कर दिया। सूचना के बाद सर्किल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ चायल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

पिपरी कोतवाली के तिलगोड़ी गांव निवासी रामभवन (30) राजगीर थे। इन दिनों वह नेवादा गांव में किसी का मकान बना रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे साइकिल से वह वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में जरैनी गांव के पास बालू लदे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में रामभवन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला। हादसे की खबर सुन बदहवास परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर बांस बल्ली लगाकर तिल्हापुरमोड़ सरायअकिल पर चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सरायअकिल पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। बवाल की आशंका पर सीओ मनोज रघुवंशी भी पिपरी और चरवा पुलिस के साथ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब शव को जबरिया पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। परिजन समेत नाराज ग्रामीण दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी पटककर ग्रामीणों को खदेड़ा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मनोज रघुवंशी का कहना है कि परिवारवालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed