फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable DCM entered the salon, farmer died, traffic jam

Kaushambi News: बेकाबू डीसीएम सैलून में घुसी, किसान की मौत, चक्काजाम

Thu, 03 Oct 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 03 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable DCM entered the salon, farmer died, traffic jam
चंदवारी चौराहे पर हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
संदीपनघाट के चंदवारी चौराहे पर बुधवार सुबह बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सैलून में घुस गई। हादसे में वहां मौजूद एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दुकानदार सहित तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना से नाराज परिजनों, ग्रामीणों ने प्रयागराज-कानपुर जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब घंटे भर बाद पुलिस ने लाठियां पटककर जाम समाप्त कराके यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

चंदवारी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ पुर्रा (58) खेती- किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। बुधवार सुबह वह पड़ोसी नोखेलाल और उनके बड़े भाई भरतलाल के साथ स्थानीय चौराहा स्थित सैलून में डाढ़ी-बाल कटवाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पितृ पक्ष की वजह से बुधवार को मुजाहिदपुर के गुरु प्रसाद ने चौराहा स्थित एक दुकान में अस्थायी तौर पर सैलून खोला है।
सैलून में सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम बदनपुर रोड से अचानक निकले बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सैलून में घुस गई। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल होकर कराहने लगे।
हादसे में गंभीर रूप से घायल नोखेलाल और भारत लाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, जख्मी दुकानदार गुरु प्रसाद का मूरतगंज पीएचसी में इलाज चल रहा है।
उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों ने प्रयागराज-कानपुर जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। नाराज लोग मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की जिद कर रहे थे।
सूचना के बाद एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़, सीओ मनोज कुमार रघुवंशी सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके आ गए। अफसरों के समझाने के बाद भी बात नहीं बनने पर पुलिस लाठियां पटकने लगी। तब किसी तरह जाम खत्म हुआ और आवागमन बहाल हुआ।

जाम की वजह से करीब घंटे भर तक जीटी रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले राजेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से उनके घर वालों की रो-रोकर हालत खराब है।

चंदवारी चौराहे पर हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद

चंदवारी चौराहे पर हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed