{"_id":"612652728ebc3e0605284fb3","slug":"uncontrollable-bus-hit-the-bike-entered-the-dump-kaushambi-news-ald314138469","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने बाइक में मारी टक्कर, गुमटी में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस ने बाइक में मारी टक्कर, गुमटी में घुसी
Wed, 25 Aug 2021 11:01 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:01 PM IST
सार
इस दौरान कुछ देर के लिए प्रयागराज कौशाम्बी मार्ग का यातायात प्रभावित रहा। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Uncontrollable bus hit the bike, entered the dump
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव स्थित प्रयागराज कौशाम्बी मार्ग पर बुधवार शाम बेकाबू बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए गुमटी में घुस गया। जिससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने बस चालक की पिटाई करते हुए बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ समय के लिए प्रयागराज-कौशाम्बी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
सरायअकिल कोतवाली के दिया उपरहार गांव निवासी नमो नारायण मिश्रा बुधवार को बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। शाम करीब छह बजे जैसे ही वह पिपरी थाना के मखऊपुर गांव पहुंचे तभी प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार नमो नारायण को टक्कर मारते हुए सुरेश के घर के पास रखी गुमटी में घुस गई। इससे गुमटी नष्ट हो गई और बाइक सवार नमो नारायण को गंभीर चोटें आईं। घटना से नाराज राहगीरों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चालक की पिटाई करते हुए बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।