{"_id":"66b92e3e4dec90b905044715","slug":"uncle-sat-on-the-newborn-lost-his-life-accused-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115013-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नवजात पर बैठ गया चाचा, गई जान, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नवजात पर बैठ गया चाचा, गई जान, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोखराज के पटैतीपर (अयाजमऊ) गांव के नवजात की शनिवार शाम मौत हो गई। मृतक के नाना ने नवजात के चाचा पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी है।
पटैतीपर (अयाजमऊ) निवासी अशोक कुमार राजमिस्त्री का काम करता है। बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह काम पर गया था। शाम को पत्नी सुषमा 14 दिन के नवजात को घर पर छोड़कर शौच के लिए चली गई।
आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत उसका छोटा भाई मनोज घर आया और बिस्तर पर लेटे हुए नवजात के ऊपर बैठ गया। इससे उसकी हालत खराब हो गई।
उधर शौच से वापस लौटी पत्नी सुषमा को जानकारी हुई तो उसने नाराजगी व्यक्त करते हुए झगड़ा किया। किसी तरह रात गुजरने गई। शनिवार को नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी तो शुषमा पति अशोक के साथ उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान शाम को नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही नवजात के ननिहाल वाले आ गए।
खालिसपुर जरौहां निवासी नाना सीताराम ने थाने पहुंच गए। उन्होंने नवजात के चाचा मनोज पर गला दबाकर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।
इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।