फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncle kills nephew on suspicion of illicit relationship with aunt

Kaushambi News: चाची से अवैध संबंध के शक में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Uncle kills nephew on suspicion of illicit relationship with aunt
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में चाची से अवैध संबंध के शक में चाचा ने अपने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नवाबगंज क्षेत्र में फेंक दिया। मंगलवार को पुलिस की पूछताछ में चाचा की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। इस मामले में चाचा- चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या मेें शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के अढ़ारी गांव निवासी दिव्यांग महेश कुमार के पुत्र विजय कुमार उर्फ छोटू (21) की चाची के साथ अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी गई। वह महेश के तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। वह घर पर ही रहकर मजदूरी करता था। पिता महेश ने बताया कि उसका भाई रंजीत कुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है और उसकी पत्नी रेखा पड़ोस के ही मकान में तीन बच्चों के साथ रहती थी। रेखा और उसके बेटे बीच में धीरे नजदीकी बढ़ी तो वह आए दिन उसके घर पर जाने लगा। कई बार उसे इस बात को लेकर मना किया तो वह उल्टा उन्हीं लोगों से झगड़ने लगता था। उधर, उसके बेटे विजय और रेखा के बीच के अवैध संबंध के बारे में रंजीत को भी खबर हो गई थी। इस वजह से वह छोटू से जलन रखने लगा था। रेखा भी किसी न किसी काम से विजय को अपने घर पर बुलाती रहती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 16 जून की शाम को विजय अपनी चाची रेखा के घर गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो करारी थाने में भाई रंजीत और उसकी पत्नी रेखा के खिलाफ तहरीर देकर बेटे का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई । पुलिस ने 19 जून को छोटू की गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
हत्या कर शव ठिकाने लगाने के बाद वापस मुंबई भागा चाचा

पुलिस 18 जून को रेखा से पूछताछ के लिए उसके घर पर गई तो वह मिली नहीं। पता चला कि वह कोखराज के गुदामपुर गांव स्थित अपने मायके भाग गई थी। पुलिस वहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी तब उसने सच बयां किया। बताया कि 16 जून की रात उसके पति घर के पीछे अपने कुछ साथियों के साथ छिपे हुए थे। दीवार फांदकर अंदर आए तो छोटू को उसके साथ आपत्तिजनक स्थित में देख कर आग बबूला हो गए। फिर छोटू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रंजीत ने उसकी भी हत्या करना चाही, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। इसके बाद छोटू के शव को बोरे में भरकर स्कूटी से ठिकाने लगाने के लिए चले गए। वहां से लौटने के बाद उसके रंजीत मुंबई चला गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रंजीत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने भतीजे की हत्या की बात कबूल ली। फिर पुलिस उसे अपने साथ नवाबगंज के शृंग्वेरपुर चौकी ले गई। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई। रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि

मंगलवार को दोपहर बाद विजय के शव का पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम हुआ। शव सड़ चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। गले के अलावा सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed