फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Unclaimed dead body identified, accused of murder

लावारिस मिले शव की शिनाख्त, हत्या का आरोप

Wed, 22 Sep 2021 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed dead body identified, accused of murder
लावारिस मिपूरामुफ्ती कोतवाली के पंतरवा गांव में दो दिन पहले मिले लावारिस शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। शव पिपरी कोतवाली के कमालपुर बरेठी निवासी मजदूर शहाबुद्दीन का था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजन सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के कमालपुर बरेठी गांव निवासी शहाबुद्दीन (45) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी ससुराल पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली गांव में थी। छह महीने पहले उसकी पत्नी राशिदा बेगम की बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद शहाबुद्दीन भी अपने चार बच्चों को लेकर पंतरवा गांव में घर बनाकर रहने लगा। एक सप्ताह पहले शहाबुद्दीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बच्चे और परिवार वालों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच पूरामुफ्ती पुलिस को दो दिन पहले एक युवक का शव पंतरवा गांव के बाहर खंडहर में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त शहाबुद्दीन के रूप में की। मामले में शहाबुद्दीन के बच्चे और भाई ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed