फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Umesh Pal murder case: STF picked up Guddu rifle close to Atiq, some suspects stayed at home for a few days

उमेश पाल हत्याकांड : एसटीएफ ने अतीक के करीबी गुड्डू रायफल को उठाया, कुछ दिन घर पर ठहरे थे कुछ संदिग्ध

Wed, 15 Mar 2023 09:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 09:23 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में लगी एसटीएफ ने मंगलवार रात करारी कोतवाली के नेवारी गांव में दबिश देकर महमूद उर्फ गुड्डू रायफल को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एसटीएफ ने राजू पाल हत्याकांड के आरोपी कवि अहमद के बहनोई और भांजे को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: STF picked up Guddu rifle close to Atiq, some suspects stayed at home for a few days
गिरफ्तार - फोटो : gettty

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में लगी एसटीएफ ने मंगलवार रात करारी कोतवाली के नेवारी गांव में दबिश देकर महमूद उर्फ गुड्डू रायफल को हिरासत में लिया है। हत्याकांड के बाद से तीन संदिग्ध लोग गुड्डू के यहां ठहरे हुए थे। बुधवार को गांव के बाहर स्थित ससुर खदेरी नदी के पास से तीनों संदिग्धों को भी एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


नेवारी गांव निवासी महमूद उर्फ गुड्डू रायफल माफिया अतीक का करीबी है। उसके खिलाफ कोखराज कोतवाली में करीब 12 साल पहले गैस एजेंसी के वाहन सवारों से लूट, पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके में मूर्ति चोरी व करारी कोतवाली के मझियावां गांव के पूर्व प्रधान रफीक पर जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ था। गुड्डू रायफल का अतीक के यहां आना-जाना था।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उमेश पाल हत्याकांड के बाद तीन संदिग्ध लोग चार पहिया वाहन से आकर गुड्डू रायफल के यहां ठहरे थे। इसकी सूचना पर मंगलवार रात आई एसटीएफ ने गुड्डू को हिरासत में ले लिया। बुधवार दोपहर फिर एसटीएफ ने नेवारी गांव के समीप स्थित ससुर खदेरी नदी के पास कांबिंग की। सूत्रों की मानें तो तीन लोग जंगल में छिपे बैठे थे, जिन्हें एसटीएफ की टीम हिरासत में लेकर चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शूटर कवि की बहन, बहनोई व भांजा हिरासत में 

राजूपाल हत्याकांड के आरोपी व माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की बहन, बहनोई व भांजे को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अब्दुल कवि की बहन बेरुई गांव के पूर्व प्रधान इरफान के बड़े भाई रियाकत से ब्याही है। शादी के तीन साल बाद ही रियाकत परिवार के साथ मुंबई चला गया और वहीं पर बस गया। महीने भर पहले कवि की बहन बेटे के साथ गांव आई थी। मंगलवार को करारी, कौशाम्बी व सरायअकिल कोतवाली की पुलिस ने पूर्व प्रधान इरफान, कवि की बहन व भांजे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed