फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths injured in separate accidents died

Kaushambi News: अलग-अलग हादसों में जख्मी दो युवकों ने दम तोड़ा

Thu, 15 Jun 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Jun 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in separate accidents died
अलग-अलग हादसों में जख्मी दो युवकों ने दम तोड़ा
विज्ञापन

- सदर व कौशाम्बी कोतवाली इलाके में हुईं थीं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। जिले में पिछले दिनों हुए अलग-अलग हादसों में जख्मी दो युवकों ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम है।

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी अशोक कुमार (28) सोमवार को अपनी मौसी के यहां सदर कोतवाली के कलुवापुर गया था। वापस लौटते वक्त देवखरपुर गांव के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी अशोक को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। दो साल पहले अशोक की करारी कोतवाली के पथरा कला गांव की गायत्री के साथ शादी हुई थी। 10 माह पहले उसके यहां बेटी ने जन्म लिया। घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह पूरबशरीरा गांव का सिंटू (25) 10 जून को बाइक से बिजिया चौराहे एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। वापस लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। सिंटू का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। बुधवार सिंटू की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का परिजनों ने शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed