{"_id":"620d49060a6d93109c424bb1","slug":"two-youths-injured-in-road-accident-died-in-hospital-kaushambi-news-ald327163893","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
Two youths injured in road accident died in hospital
चरवा कोतवाली इलाके के पिपरी और पहाड़पुर गांव में रहने वाले दो युवकों की अलग-अलग सड़क हादसों में जान चली गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। चरवा कोतवाली इलाके के पिपरी निवासी सोम सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। उनका बेटा सोनू सिंह (24) रविवार को अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बाइक से जा रहा था।
जैसे ही वह पूरामुफ्ती बाजार के पास पहुंचा तभी वह डिवाइडर से टकरा गया। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी गांव पहाड़पुर निवासी नागा का बेटा छोटू (25) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
सोमवार की दोपहर वह गांव के बाहर साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।