{"_id":"668b19c2d035a897c9060844","slug":"two-youths-got-burnt-due-to-high-tension-current-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113713-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दो युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दो युवक झुलसे
Mon, 08 Jul 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
टेंगाई गांव में करंट की चपेट में आए रुपेश कुमार व राहुल कुमार अस्पताल में भर्ती। संवाद
कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव में रविवार सुबह दो युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टेंगाई निवासी रूपेश गौतम (19) सोमवार सुबह अपने पिकअप वाहन से रोपाई के लिए धान की बेहन लेकर जा रहा था। खेत में कीचड़ होने के कारण अचानक पिकअप फंस गई। मदद में पिकअप को धक्का देने के लिए रूपेश ने गांव के ही राहुल (18) को बुला लिया। दोनों युवक पिकअप को धक्का दे रहे थे कि इसी बीच ऊपर से गुजरी हाईंटेशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। युवकों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।