{"_id":"5c95278abdec2213e806fcfb","slug":"two-youths-die-due-to-current-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते के साले को बचाने के चक्कर में काल के गाल में समाए। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सरायअकिल के सहलू का पूरा (मुस्तफाबाद) निवासी जियालाल (25) पुत्र नन्हूं की पत्नी सीता का ननिहाल कादिरपुर नेवादा में है। होली खेलने के लिए जियालाल अपने मौसेरे साढ़ू जगलाल (24) पुत्र रामआसरे निवासी फतेहपुर शहावपुर थाना पिपरी के साथ पत्नी के ननिहाल गया था। शुक्रवार सुबह रंग लगाने के लिए कुछ लोगों ने दौड़ाया तो दोनों खेतों की ओर भागे। इनके पीछे रिश्ते का साला दीपक उर्फ अमन (8) पुत्र भोला भी दौड़ पड़ा। गांव से बाहर मुन्ना सरोज के नलकूप के समीप हाईटेंशन तार टूटकर दीपक के ऊपर गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में जियालाल और जगलाल करंट की चपेट में आ गए। हादसे में इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।