फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youths beaten up after bike collision, two injured

Kaushambi News: दो बाइक की टक्कर के बाद युवकों को पीटा, दो जख्मी

Mon, 21 Jul 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 21 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths beaten up after bike collision, two injured
मारपीट में जख्मी सागर। स्रोत : संवाद
सैनी कोतवाली के गोविंदपुर गोरियों गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद उनके सवार झगड़ने लगे। एक बाइक के सवार ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरी बाइक सवार दो युवकों को पीट दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कोखराज के बम्हरौली निवासी सागर अपने साथी कमलेश के साथ मौसा के यहां गोविंदपुर गोरियों गांव जा रहे थे। कमलेश ने बताया कि वह जैसे ही गोविंदपुर गोरियों गांव के बाहर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक जा टकराई। इससे झल्लाए बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर लिया और कमलेश व सागर की जमकर पिटाई की। इससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर विपक्षी धमकाते हुए भाग निकले। खून से लथपथ कमलेश व सागर को अस्पताल में भर्ती कराकर तहरीर सैनी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मारपीट में जख्मी सागर। स्रोत : संवाद

मारपीट में जख्मी सागर। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed