{"_id":"6714b477ad58f5facb0bd048","slug":"two-youth-from-haryana-who-came-to-get-married-were-cheated-of-rs-3-lakh-police-engaged-in-investigation-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : शादी करने आए हरियाणा के दो युवकों से तीन लाख की ठगी, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : शादी करने आए हरियाणा के दो युवकों से तीन लाख की ठगी, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 20 Oct 2024 01:12 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
हरियाणा प्रांत के कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद थाना के मारकुंडा गांव की रामकली ने बताया कि उनके यहां के एक युवक की शादी कुछ साल पहले म्योहर गांव के व्यक्ति ने कराई थी। उस बिचौलिए का उनके यहां आना जाना था। इसी बीच बिचौलिए की मुलाकात रामकली से हुई।
विज्ञापन
fraud फ्रॉड
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा से शादी करने आए दो युवकों से जालसाजों ने तीन लाख की ठगी कर ली। सप्ताह भर से शादी कराने के नाम पर युवकों को टहलाया जा रहा था। ठगी के शिकार एक युवक की मां ने जलसाजों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरियाणा प्रांत के कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद थाना के मारकुंडा गांव की रामकली ने बताया कि उनके यहां के एक युवक की शादी कुछ साल पहले म्योहर गांव के व्यक्ति ने कराई थी। उस बिचौलिए का उनके यहां आना जाना था। इसी बीच बिचौलिए की मुलाकात रामकली से हुई।
विज्ञापन
बिचौलिए ने कहा कि उसके रिश्तेदार की दो लड़कियां हैं। वह उनकी शादी करवाना चाहता है। इस पर रामकली ने अपने बेटे नन्हें व देवर के बेटे इंद्रपाल की शादी कराने की बात की। युवक ने एक-एक लाख रुपये नकद व जेवरात देने की बात कही।
विज्ञापन
रामकली ने बिचौलिए के झांसे में आकर सात अक्तूबर को 90-90 हजार नकद व दस दस हजार खाते में डाल दिए। इसके बाद वह नन्हें व इंद्रपाल को लेकर म्योहर आ गईं। यहां उन्होंने 50-50 हजार रुपये के जेवर व शादी का समान आदि बिचौलिए को दे दिया। पिछले एक हफ्ते से बिचौलिया शादी के नाम पर इधर-उधर टहला रहा है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।