फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two women were taken out of the house

दो महिलाओं को घर से निकाला

Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two women were taken out of the house
dowry
मंझनपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने दो महिलाओं को घर से निकाल दिया। इससे पहले दोनों की पिटाई भी की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज के कशिया पूरब गांव की नाजिया पुत्री इसराइल ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित खैरई निवासी हयातउल्ला से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति हयातउल्ला, ससुर उबैद उल्ला, सास अनीसा व देवर निजामत आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह पश्चिमशरीरा के भगवतपुर गांव की खुशबू ने पति धीरज, सास अवधरानी और ससुर नवल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed