फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two women beaten for dowry, taken out of the house

दहेज के लिए दो महिलाओं को पीटा, घर से निकाला

Wed, 26 Feb 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two women beaten for dowry, taken out of the house
दहेज के लिए दो महिलाओं को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

टोनहा का पूरा और गोराजू में ब्याही थीं बेटियां, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके में ब्याही दो महिलाओं को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पश्चिमशरीरा के चांदेराई गांव की रेनू देवी पुत्री रामसूरत ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले इलाके के टोनहा का पूरा में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार 20 फरवरी को ससुरालीजनों ने पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौता करने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति सुरेश, ससुर प्रभुदयाल, सास गायत्री, देवर सुनील, नंद कोमल व सरिता आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी इलाके के गोराजू गांव की शहजादी पुत्री रियाजुल को भी ससुरालियों ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया। इस प्रकरण में पति युसुफ, ससुर कल्लू खां, सास अनवरी तथा देवर फुजैल आदि के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed