{"_id":"5c97cebdbdec22140559b053","slug":"two-tantric-arrested-in-three-thousand-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन लाख की ठगी में दो तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन लाख की ठगी में दो तांत्रिक गिरफ्तार
Mon, 25 Mar 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
rupee
मंझनपुर। गड़ा धन निकालने के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी मामले में शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों तांत्रिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दो को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तकरीबन ढाई लाख बरामद भी कर लिया गया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि महीने भर पहले उसकी मुलाकात इलाके के कोर्रों गांव में रहने वाले तांत्रिक ननकू से हुई थी। ननकू ने घर में धन गड़ा होने का झांसा देकर अपने साथी उमेश निवासी सिंघिया (भरवारी) व एक अन्य के साथ मिलकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए थे। कुछ दिन तक धन निकालने की बात कहते रहे। दो बार घर में झाड़-फूंक भी किया गया। इसके बाद धन तो निकाला ही नहीं, रकम मांगने पर जानलेवा धमकी अलग से देने लगे। इससे परेशान पीड़ित ने हफ्ते भर पहले पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल उदयवीर सिंह ने बताया कि उमेश व ननकू को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से ढाई लाख बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा।