{"_id":"6ae59a253d1b39b23a06b0b2","slug":"two-robbers-who-snatched-nose-rings-from-elderly-women-injured-in-an-encounter-and-arrested-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : बुजुर्ग महिलाओं की नाक से नथ नोचने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : बुजुर्ग महिलाओं की नाक से नथ नोचने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 01:05 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:05 PM IST
सार
कौशाम्बी कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की शनिवार भोर बिदांव गांव के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर घायल हो गए।
विज्ञापन
कौशाम्बी में महिला की नाक से नथ नोचने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कौशाम्बी कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की शनिवार भोर बिदांव गांव के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जगदीश कुमार के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपी बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। सुनसान रास्तों पर महिलाओं को रोककर उनकी नाक से सोने की नथ नोचकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने एक पखवारा पहले मेडरहा और भैरवां गांव में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं के बाद भागते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। फुटेज के आधार पर पुलिस और एसओजी उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
शनिवार भोर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बिदांव गांव के पास घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, लूटी गई सोने की दो नथ और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन