{"_id":"5d03f1158ebc3e413e7c47bf","slug":"two-robbers-arrested-for-targeting-bank-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ग्राहकों को लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को गुरुवार शाम नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो बाइक और 30 हजार रुपया नगद बरामद किया गया है। लूट की दो व बाइक चोरी की एक घटना का खुलासा भी हो गया है।
मंझनपुर कोतवाल उदयवीर सिंह गुरुवार शाम टेवां स्थित पोस्टमार्टम हाउस के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई पड़े। पुलिस ने रोकना चाहा तो वे भागने लगे। ऐसे में सिपाहियों ने दौड़ाकर शिवनारायण पुत्र छंगूलाल व मनोज यादव पुत्र हीरालाल निवासीगण अलवारा थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 25 मई को टेंवां गांव की मंजू व सोमा स्थानीय बैंक शाखा से 50 हजार रुपया निकालकर पैदल घर जा रही थीं। बैंक शाखा के समीप ही तमंचे के दम पर उनसे रुपये लूटे थे। तीन दिन पहले पश्चिमशरीरा के गोराजू में बैंक से घर जा रही कल्लो देवी से 10 हजार रुपया लूट लिया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि बैंक ग्राहकों पर वह नजर रखते हैं और उन्हीं को निशाना बनाते हैं। करीब तीन महीने पहले चरवा के सैयद सरावां से इन्होंने एक बाइक चोरी की थी। जो बरामद हो गई है। पास मिली दूसरी बाइक की नम्बर प्लेट बदली हुई थी। शुक्रवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।