{"_id":"6a500dbac20ff7d2c2094c0c","slug":"two-ration-dealers-suspended-over-irregularities-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-144441-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राशन वितरण में धांधली पर दो कोटेदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राशन वितरण में धांधली पर दो कोटेदार निलंबित
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में कोटेदारों की तरफ से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और घटतौली के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विकास खंड नेवादा के गोविंदपुर ग्राम पंचायत के कोटेदार के खिलाफ कम राशन देने की शिकायत मिली थी। पूर्ति निरीक्षक नेवादा की जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने चार जुलाई को विक्रेता की दुकान निलंबित कर दी।
वहीं, विकास खंड चायल के शाना नीवी ग्राम पंचायत से कार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं देने की शिकायत प्राप्त हुई थी। पूर्ति निरीक्षक चायल की जांच में सामने आया कि कोटेदार लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दे रहे थे साथ ही घटतौली भी कर रहे थे।
मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने नौ जुलाई को इस विक्रेता को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। संवाद