{"_id":"66b92c2920ea2520d10bb6f8","slug":"two-people-cheated-rs-270-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-dubai-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114977-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 2.70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 2.70 लाख ठगे
विज्ञापन
जालसाज ने करारी व सराय अकिल क्षेत्र के दो युवकों से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्हें फर्जी वीजा व टिकट पकड़ा दिया गया। ठगी की जानकारी होने के बाद रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
करारी कोतवाली के थांबा अलावलपुर निवासी मतलूब ने बताया कि तीन साल पहले उसके चचेरे भाई मो. हारुन व साले अबरार अहमद निवासी सेवढ़ा थाना सरायअकिल से क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई। उसने बताया कि दुबई में उसकी अच्छी पहचान है। वहां वह कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। इस पर युवक के झांसे में आकर हारुन और अबरार ने उसे 2.70 लाख रुपये दे दिए।
आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्हें फर्जी वीजा और टिकट दे दिया गया। जब उन्हें फर्जीबाड़े की जानकारी हुई तो दोनों ने जालसाज से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर उन्हें गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।