फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two parties clashed sticks, case against 23

Kaushambi News: दो पक्षों में चटकी लाठी, 23 के खिलाफ क्राॅस केस

Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed sticks, case against 23
क्षेत्र के भानीपुर गांव में रंजिश की वजह से दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों तरफ आधा छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भानीपुर निवासी राम सिंह का पड़ोसी बबलू से रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गएl लाठी- डंडे व कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट मे एक तरफ से राम सिंह, मानसिंह, शुभम और दूसरे पक्ष से बबलू समेत रामनरेश व राजेश घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया l
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि राम सिंह की तहरीर पर रामनरेश, राजेश, शिवम, गोलू, बिंटू, आकाश, अजय, बबलू, नरेश की बहू, राजेश की पत्नी और सुरेंद्र की बहू के अलावा दूसरे पक्ष से बबलू की तहरीर पर मानसिंह, रामसिंह, शिवम, सत्यम व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम ने ग्रामसभा की जमीन से हटवाया अतिक्रमण
तहसील के बरैसा मजरा गढ़वा का पूरा में ग्रामसभा की ऊसर भूमि पर गांव के अजय प्रकाश, शिवबाबू, अदालती, सोनू पुत्र शिवबाबू जो कि सोनू आदि ने कब्जा कर घर बना लिया था। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम आकाश सिंह से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने रविवार को राजस्व अधिकारियों की टीम गांव भेजी। जमीन की पैमाइश कराने के बाद राजस्व अधिकारियों ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।


सेवानिवृत उपनिरीक्षक को दी विदाई
कोतवाली में कार्यरत उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के सेवानिवृत होने पर साथियों ने इंस्पेक्टर संतोष शर्मा के नेतृत्व में विदाई दी। 1983में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर वाराणसी में चयनित होने के बाद बलिया, प्रयागराज,प्रतापगढ़ में कार्यरत रहे। 2022में जनपद के कोखराज थाना में नियुक्ति के दौरान प्रमोशन पाकर उपनिरीक्षक बने। विदाई कार्यक्रम में विभागीय लोगों के अलावा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed