{"_id":"655d04afb750cb4500084dc7","slug":"two-parties-clashed-due-to-enmity-fighting-stone-pelting-and-firing-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-5373-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव व फायरिंग
Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
करारी। कोतवाली के थांबा अलावलपुर गांव में रंजिश को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट व पथराव हुआ। एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना में एक पक्ष से भाई-बहन व दूसरे से एक व्यक्ति को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
थांबा अलावलपुर में तालाब में मछली पालने को लेकर रंजीत और द्वारिका प्रसाद के बीच दो साल पहले जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने उस समय दोनों पक्ष की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखते हैं।
सोमवार रात नौ बजे द्वारिका प्रसाद पशुबाड़े में मवेशियों को चारा देकर घर आ रहा था। इसी बीच वहां पहुंचे रंजीत से कहासुनी होने लगी। घटना की जानकारी पर दोनों तरफ से लोग निकल आए और मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही दहशत फैलाने के लिए एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
रंजीत का कहना है कि फायरिंग में उसे व उसकी बहन चंद्रकली को छर्रे लगे। दूसरे पक्ष से द्वारिका को भी चोट आई। घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर प्रमोद राम फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मारपीट की घटना रंजीत के घर में लगे सीसीटीवी में कैद है। हालांकि, सीओ सिटी अभिषेक सिंह का कहना है कि फुटेज देखा गया है। उसमें कहीं फायरिंग होती नहीं दिख रही। रंजीत व उसकी बहन का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें चिकित्सकों ने गन शॉट की पुष्टि नहीं की है। मामले में अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।