{"_id":"679bd7d3ace2608fbf0bb0c8","slug":"two-parties-clash-over-a-dispute-over-taking-bricks-home-six-injured-in-the-fight-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121540-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ईंट घर ले जाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ईंट घर ले जाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में छह जख्मी
Fri, 31 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
चरवा के रैयादेहमाफी गांव में बृहस्पतिवार सुबह हैंडपंप के समीप रखी ईंट घर ले जाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। यही नहीं लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
रैयादेहमाफी गांव निवासी लाल चंद्र यादव के मुताबिक उनके घर के बाहर लगे हैंडपंप के समीप ईंट रखी हैं। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी सूरज यादव ईंट उठाकर घर ले जाने लगा। विरोध करने पर सूरज ने घर पहुंचकर जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सूरज के साथ उसके परिजन लाठी-डंडा व सरिया लेकर आए और गाली गलौज करने लगे।
आरोप है कि बात बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर लालचंद्र के परिजन भी लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। मारपीट में एक तरफ से लालचंद्र, अजीत कुमार और उसका भाई सोनू यादव जख्मी हुआ।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से सूरज यादव, विवेक यादव, रामलौटन को भी मामूली चोट आई। घायलों ने थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
-- -- -- -- --
रिक्शा चालक ने किसान को पीटा, केस दर्ज
करारी। कोतवाली के फरीदपुर संवरो गांव में मामूली बात को लेकर रिक्शा चालक ने एक किसान को लाठी से पीट दिया। पीड़ित ओज प्रकाश मौर्य ने बताया कि 28 जनवरी को उसका बड़ा भाई मनोज खेत में पानी लगा रहा था। उसने अपनी बाइक चकरोड पर खड़ी कर दी थी। तभी गांव का देवेंद्र कुमार सरोज अपना रिक्शा लेकर आया और बाइक हटाने को कहा। इस पर मनोज ने बाइक किनारे कर दी। आरोप है कि इसके बाद देवेंद्र अचानक लाठी लेकर आया और मनोज पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद