{"_id":"65b97dfad2c05843b7005964","slug":"two-parties-clash-in-the-dispute-of-applying-water-to-the-fields-lawsuit-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-107907-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खेत में पानी लगाने के विवाद मे दो पक्ष भिड़े, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खेत में पानी लगाने के विवाद मे दो पक्ष भिड़े, मुकदमा
Wed, 31 Jan 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के मलाक मोहिद्दीनपुर गांव में सोमवार शाम खेत में पानी लगाने को हुए विवाद में दो पक्ष के लोग भिड़ गए। उनके बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मलाक मोहिद्दीनपुर निवासी फूले का कहना है सोमवार शाम अपने निजी नलकूप पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ऐसू पहुंचा और जबरिया खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की।
शोरगुल होने पर दोनों पक्ष से लोग पहुंचे व मारपीट हो गई। घटना में दो लोगों को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।