फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two members of the family were beaten to protest

छेड़खानी का विरोध करने पर दो परिवार के सदस्यों की पिटाई

Sun, 05 May 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two members of the family were beaten to protest

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छेड़खानी का उलाहना देने पर शुक्रवार रात दबंगों ने किशोरियों के परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन



पूरामुफ्ती इलाके का एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि उसकी 12 व 14 साल की दो बेटियां हैं। आरोप है कि पड़ोसी दबंग आए दिन बेटियों के साथ छेड़खानी करता है। शुक्रवार शाम पीड़ित पिता इस बात का उलाहना देने पहुंचा तो दबंग ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उस वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद दबंग नशे में धुत होकर तीन साथियों के साथ घर पर चढ़कर अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची किशोरियों व उनके चचेरे भाई को भी पीटा गया। शोर-शराबे पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, दूसरी ओर पूरामुफ्ती इलाके की ही एक और महिला को भी बेटी से छेड़खानी का उलाहना देने पर रात को दबंग ने साथियों संग पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रकरणों की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से कर दी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed