{"_id":"5c7d6d3ebdec221414547014","slug":"two-lakhs-of-stolen-from-bike-agency-and-grocery-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक एजेंसी व परचून की दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक एजेंसी व परचून की दुकान से दो लाख की चोरी
Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। करारी कस्बे में रविवार रात चोरों ने बाइक एजेंसी में सेंध लगाकर व किराने की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब दो लाख की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है।
सरायअकिल के पटेल चौराहा के सुनील जायसवाल ने करारी में डॉ रिजवी कॉलेज के पास टीवीएस बाइक की एजेंसी खोल रखी है। रोज की तरह रविवार शाम भी सुनील एजेंसी बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह एजेंसी पहुंचे तो दीवार में दो जगह सेंध लगा मिला। काउंटर में रखे करीब सवा लाख रुपये चोर उठा ले गए। इसी तरह अगियौना गांव के काशी प्रसाद अग्रहरि ने नेतानगर मोहल्ले मेंमंझनपुर रोड पर किराने की दुकान खोल रखा है। रविवार की शाम वह दुकान का ताला बंद कर घर चले गए। आधी रात को चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। लोगों के जगहट होने पर चोर भाग गए। सुबह काशी प्रसाद जब दुकान पहुंचे तो देखा चोर एक बोरी गरी व एक गत्ता सिगरेट के अलावा लगभग पांच हजार नकदी उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। खबर लिखने तक पुलिस ने किसी भी मामले को दर्ज नहीं किया था। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।