फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two lakhs for fraud with fake passport

फर्जी पासपोर्ट थमाकर युवक से ठग लिए दो लाख

Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs for fraud with fake passport
Rupee
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बट बंधुरी गांव के एक युवक को फर्जी पासपोर्ट थमाकर शातिरों ने करीब दो लाख ठग लिए। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बट बंधुरी निवासी ओमप्रकाश पुत्र गुलाब ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। काम की तलाश में इधर से उधर भटक रहा था। करीब 11 महीने पहले फतेहपुर जिले के खखरेरु निवासी मो. अहमद, मोनाज खान व असलम से मुलाकात हुई। पीड़ित की मानें तो इन शातिरों ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे लगभग दो लाख ले लिए। कुछ दिनों बाद फर्जी पासपोर्ट थमा दिया। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। बताया कि रकम मांगने पर जालसाज टरका रहे थे। अब जान से मार डालने की धमकी देते हैं। इससे परेशान युवक ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर करारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed