{"_id":"6685d85c46bb2b38f806fd24","slug":"two-lakh-rupees-were-stolen-from-a-laborers-house-by-breaking-into-a-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113553-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सेंध काटकर मजदूर के घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सेंध काटकर मजदूर के घर से दो लाख की चोरी
Thu, 04 Jul 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
घोसरा गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध। संवाद
घोसरा मजरा पूरब शरीरा गांव में बीमार बेटे का इलाज कराने गए दंपती के घर में सेंध काट कर चोर नकदी, जेवरात समेत दो लाख का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घोसरा निवासी प्रेमचंद लोधी मजदूर है। मंगलवार दोपहर उनका छोटा बेटा रवि पेड़ से गिरकर जख्मी हो गया। उसका इलाज पश्चिमशरीरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। बुधवार सुबह प्रेमचंद्र अस्पताल से घर पहुंचा तो नकब कटी देखी। पुलिस को दी तहरीर में फूलचंद्र ने बताया कि चोर कमरे में रखा बाक्स का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद, जेवरात समेत दो लाख का माल समेट ले गए हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।