फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two including the married woman died of mysterious fever

रहस्मयी बुखार से विवाहिता समेत दो की मौत

Fri, 09 Oct 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two including the married woman died of mysterious fever
Two including the married woman died of mysterious fever - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में रहस्मयी बुखार का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में बुखार की जद में आने से विवाहिता समेत दो की मौत हो गई। रहस्मयी बुखार से पखवाड़े भर के भीतर जिले में 12 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत और पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बृहस्पतिवार शाम सीमा देवी (32) पत्नी पंचू की इलाज के दौरान मौत हो गई। सप्ताह भर से बुखार की चपेट में आई सीमा का पहले प्रयागराज के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले घरवाले उसे इलाज के लिए लखनऊ के सहारा अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत से नगर के लोगों में दहशत है। नगर पालिका क्षेत्र में पखवाड़े भर के दौरान यह सातवीं मौत है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इस्माइलपुर के अंर्तगत अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 11 में रहने वाले इश्तियाक की छह वर्षीय बेटी समरीन को पिछले एक सप्ताह से बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग पहले उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में करा रहे थे। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां समरीन का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम समरीन की अस्पताल में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। समरीन की मौत के साथ ही जिले में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। इसी तरह सीएचसी कनैली में भर्ती शुभम (18) पुत्र देवशरण निवासी रजईपुर को बृहस्पतिवार शाम हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुभम की भी प्लेटलेट्स नौ हजार थी। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है।

Two including the married woman died of mysterious fever

Two including the married woman died of mysterious fever- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed