फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two including Class IV worker died after consuming poison

Kaushambi News: जहर खाने से चतुर्थ श्रेणी कर्मी सहित दो की मौत

Tue, 05 Sep 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 05 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two including Class IV worker died after consuming poison
मंझनपुर। मंझनपुर और महेवाघाट कोतवाली इलाके में संदिग्ध हाल में जहर खाने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के घना का पुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार (45) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी तैनाती फतेहपुर जिले के भीमपुर गांव स्थित विद्यालय में थी। रविवार को अवकाश होने के कारण घर आया था। शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे मुख्यालय के निजी अस्पताल लाए। चिकित्सक ने बताया कि सुरेश ने जहर खाया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरवाले घटना के पीछे कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के पौर कांशीरामपुर गांव की मनीषा देवी (14) पुत्री स्व. छंगू सरोज रविवार शाम मां निराशा देवी के साथ चरी काटने खेत गई थी। वहीं उसकी भी तबीयत खराब हो गई। इस पर किशोरी घर चली आई। कुछ देर बाद मां घर पहुंची तो वह अचेत पड़ी थी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों ने किन हालत में जहर खाया। इस बाबत परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed