फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two including bike rider died in road accidents

सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत

Thu, 02 Sep 2021 07:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Two including bike rider died in road accidents
Two including bike rider died in road accidents - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष कोतवाली क्षेत्र के इजुरा निवासी बदरुल होंडा (51) बुधवार को किसी काम से सैनी आ रहा था। सैनी हाईवे पर गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के समीप पहुंचते ही कानपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार वाहन के नीचे आ गया। बदरुल होंडा को कुचलते हुए वाहन आगे बढ़ गया। जिससे बदरुल होंडा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की मनहूस खबर सुन परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर कछुवा के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार कड़ाधाम कोतवाली के गड़रियापुर निवासी किसान विरंजन (30) जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची सैनी पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Two including bike rider died in road accidents

Two including bike rider died in road accidents- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed