{"_id":"636fa93d0c9eb0653d092df5","slug":"two-including-a-member-of-chail-nagar-panchayat-died-of-dengue-in-kaushambi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक : कौशांबी में डेंगू से चायल नगर पंचायत के सभासद समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक : कौशांबी में डेंगू से चायल नगर पंचायत के सभासद समेत दो की मौत
Sat, 12 Nov 2022 07:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:40 PM IST
सार
चायल कस्बे के वार्ड नंबर सात अजमतगंज निवासी राम आसरे कुशवाहा (56) सभासद थे। एक सप्ताह पहले उन्हें तेज बुखार आया। वह घर में ही रहकर इलाज करा रहे थे। बुधवार को हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Prayagraj News : डेंगू से मौत।
- फोटो : social media
विस्तार
शनिवार को चायल और चरवा कस्बे में डेंगू से सभासद और व्यापारी ने दम तोड़ दिया। दोनों कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। दो दिन पहले ही सभासद को प्रयागराज स्थित एसआरएन और व्यापारी को झलवा में एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चायल कस्बे के वार्ड नंबर सात अजमतगंज निवासी राम आसरे कुशवाहा (56) सभासद थे। एक सप्ताह पहले उन्हें तेज बुखार आया। वह घर में ही रहकर इलाज करा रहे थे। बुधवार को हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो शुक्रवार को डॉक्टरों ने प्रयागराज स्थित एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान सभासद राम आसरे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार चरवा कस्बे के जगदीश केशरवानी (58) उर्फ लाला महाराज कुछ दिन पहले बुखार से पीड़ित थे। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें प्रयागराज झलवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन तक इलाज चलने के बाद शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मच गया। जगदीश केशरवानी चरवा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी रहे चुके थे। परिवार के लोगों ने बताया कि दस महीने पहले 22 जनवरी को जगदीश के बड़े बेटे लवकुश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब जगदीश की मौत होने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।