फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two hours of commotion over the burial of the woman's body

महिला का शव दफनाने को लेकर दो घंटे हंगामा

Wed, 13 Apr 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two hours of commotion over the burial of the woman's body
नगरेहा कला गांव में विवाहिता की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद - फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील के रक्सौली गांव की जमीन पर एक महिला के शव दफनाने को लेकर मंगलवार को करीब दो घंटे हंगामा चलता रहा। एक पक्ष शव दफन करने पर अड़ा था, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण कब्र सरकारी जमीन में खोदे जाने की बात कहकर विरोध कर रहे थे। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के नगरेहा कला की एक विवाहिता की मंगलवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। विवाहिता का मायका क्षेत्र के ही मिरदहन का पुरवा गांव में था। परिवार के लोग शव लेकर मिरदहन का पुरवा पहुंचे। वह लोग कब्र खोद रहे थे। इस दौरान रक्सौली गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह जमीन रक्सौली की है और सरकारी है।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर रोशन लाल मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी ग्रामीण शव उसी स्थान पर दफन करने को लेकर अड़े रहे। बाद में घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना पर नायब तहसीलदार विनीता पांडेय लेखपालों के साथ पहुंचीं और जमीन की नाप कराकर शव दफन कराने का स्थान चिह्नित किया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। घटना के कारण करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed