{"_id":"61954fe8bbc403580e1df46d","slug":"two-girls-hanged-themselves-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald320679663","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में दो युवतियों ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में दो युवतियों ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग हिस्सों में दो युवतियों ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा सरैंया गांव का कल्लू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार को कल्लू व उसकी पत्नी मजदूरी करने चले गए थे। घर पर उसकी बेटी गोरकी (18) अकेली थी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध दशा में गोरकी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
खबर मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटकी बेटी की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिजन पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भनक लगने पर परिजनों ने युवती का रिश्ता चित्रकूट में तय कर दिया। बताया जा रहा है कि दिसंबर में युवती की बरात आनी थी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने बुधवार को घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। इलाकाई पुलिस ने घटनाओं की जानकारी से इनकार किया है।