{"_id":"5eaf0fd58ebc3e90b33afa74","slug":"two-girl-students-hanged-in-charva-and-poramufti-kaushambi-news-ald274892983","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा और पूरामुफ्ती में फांसी लगाकर दो छात्राओं ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा और पूरामुफ्ती में फांसी लगाकर दो छात्राओं ने दी जान
विज्ञापन

छोटी मौली और जनका गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल/चरवा। चरवा कोतवाली इलाके के छोटी मौली गांव में रविवार सुबह एक छात्रा का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। छात्रा ने खुदकुशी की या उसे मौत के घाट उतारा गया ? फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरामुफ्ती के जनका गांव में भी एक छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। मां की फटकार पर क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है।
छोटी मौली निवासी प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी बेटी निशा (16) कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार सुबह परिवार के सदस्य खेतों की ओर गए थे। जबकि निशा घर पर अकेली थी। परिजनों के मुताबिक उन्होंने लौटकर देखा तो निशा का शव उसी के कमरे में फंदे से लटक रहा था। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पूरामुफ्ती के जनका गांव की आशा देवी (15) पुत्री नन्हुकलाल भी नौवीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि शनिवार शाम किसी बात पर मां ने उसे फटकार दिया था। इसी के बाद रात को परिवार वाले सो गए तो आशा ने कमरे में फांसी लगा लिया। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आशा का शव भी पीएम के लिए भेज दिया है।