फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two conspirators involved in Raju's murder arrested, sent to jail

Kaushambi News: राजू की हत्या में शामिल दो साजिशकर्ता गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two conspirators involved in Raju's murder arrested, sent to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ​शिवाकांत व सौरभ सिंह। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
पिपरी कोतवाली के मखदूपुर स्थित शराब की दुकान में शुक्रवार शाम गोली मारकर की गई राजू की हत्या में शामिल दो साजिशकर्ताओं को भी पुलिस ने मंगलवार सुबह गांजा मोड़ तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा निवासी 30 वर्षीय राजू शुक्रवार शाम मखदूमपुर गांव स्थित शराब की दुकान की तरफ गया था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रूपेश ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रूपेश व उसके पिता समरजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी ने फरार रूपेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सोमवार भोर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में रूपेश को कसेंदा गांव स्थित साठिया जंगल से गिरफ्तार किया था। गोली उसके पैर में लगी थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही साथी शिवाकांत और नेवादा निवासी सौरभ सिंह की भी भूमिका घटना में शामिल होना बताया। कहा कि शिवाकांत ने उसके कहने पर झांसा देकर शराब पीने के लिए राजू को बुलवाया था। इस बीच रूपेश साथी सौरभ सिंह के साथ पहले से मौजूद था। मौके पर पहुंचते ही राजू से रूपेश से झगड़ा किया तो दोनों ने बीच-बचाव के दौरान राजू को ही ज्यादा रोकने की कोशिश की। जिसका फायदा उठाकर राजू ने उसे गोली मार दी। बहरहाल शिवाकांत और सौरभ सिंह की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed