फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two community toilets will be built in every gram panchayat

हर ग्राम पंचायत में बनेंगे दो सामुदायिक शौचालय

Wed, 08 Jul 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two community toilets will be built in every gram panchayat
Two community toilets will be built in every gram panchayat - फोटो : KAUSHAMBI
हर ग्राम पंचायत में बनेंगे दो सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

राज एवं 14 वें वित्त की धनराशि से कराया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लॉक डाउन में घर लौटे प्रवासियों को खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा। अब हर ग्राम पंचायत में दो-दो सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके निर्माण पर राजवित्त व 14 वें वित्त से धनराशि खर्च की जाएगी। शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दूसरे राज्य और जिलों में कमाने गए लोग लॉकडाउन की वजह से अपने घर लौट आए हैं। कई घरों में शौचालय नहीं होने से उन्हें और उनके परिवारों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। साथ ही कई बुजुर्ग हैं जो कि घरों के शौचालयों में जाना नहीं चाहते हैं। प्रवासियों व अन्य लोगों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक शौचालयों को निर्माण होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल जी ओझा ने बताया कि ग्राम पंचायत अपनी निधि से एक शौचालय का निर्माण कराएगी, जोकि कम से कम दो लाख रुपये का होगा। अगर पंचायत गांव में मॉडल या आधुनिक शौचालय का निर्माण कराना चाहती है तो उसका स्टीमेट तैयार करेंगी। धनराशि की सीमा नहीं है। दूसरे शौचालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से कराया जाएगा। इसके लिए अभी दो लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिले की सभी 453 ग्राम पंचायतों में दो दो शौचालयों का निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायतों से भूमि का प्रस्ताव मांगा जा रहा है। भूमि चयन होते ही निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
इनका कहना है
ग्राम पंचायतों में दो-दो शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानों को चाहिए कि वह गांवों में अच्छा सामुदायिक शौचालय बनवाएं। ताकि, अधिक से अधिक लोग प्रयोग करें। कोई भी खुले में शौच न जाए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल जी ओझा-डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed