फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two children died by drowning in river Ganga

Kaushambi News: गंगा नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two children died by drowning in river Ganga
संदीपन घाट कोतवाली के उमरछा गांव स्थित घाट पर गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

इलाके के मोहनापुर निवासी नीरज कुमार मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। उसका सात वर्षीय बेटा श्रेयांश पड़ोसी गुड्डू के 10 वर्षीय बेटे संजू के साथ मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तरबूज तोड़ने के लिए उमरछा गांव स्थित गंगा नदी किनारे खेत की तरफ गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इस बीच श्रेयांश नदी में उतरकर नहाने लगा। अचानक पैर फिसला तो वह डूबने लगा। यह देख संजू उसे बचाने के लिए नदी में उतरा। अचानक उसका भी पैर फिसला और श्रेयांस के साथ संजू भी डूब गया। घाट किनारे रहे कुछ चरवाहों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर घाट किनारे मौजूद कुछ नाविक और दो गोताखोर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए। सूचना पर वहां पहुंचे थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर करीब दो घंटे बाद दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायतनामा भर लिया गया है। मुंबई में रह रहे श्रेयांश के पिता का परिजन इंतजार कर रहे हैं। परिजन चाहेंगे तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उधर, दो बच्चों की मौत के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed