फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two arrested including woman with banned meat, police filed report after pressure from VHP

कौशांबी : प्रतिबंधित मांस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, विहिप के दबाव के बाद पुलिस ने दर्ज किया रिपोर्ट

Thu, 08 Jun 2023 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 05:06 PM IST
सार

कस्बे के नयागंज मोहल्ले के अनीस अहमद पुत्र नजर अब्बास व चांदनी पत्नी सईद अहमद को पुलिस ने छह किलो प्रतिबंधित मांस के साथ के साथ पकड़ कर थाना लाई। इसके बाद पुलिस मामले को रफा दफा करने में लग गई।

विज्ञापन
Two arrested including woman with banned meat, police filed report after pressure from VHP
एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कस्बे में वृहस्पतिवार को एक  महिला समेत दो लोग प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए। पुलिस मामले को रफा दफा करने जा रही थी। इसकी भनक विहिप को हुई तो वह कोतवाली पहुंचे। पुलिस पहले टाल मटोल कर रही थी। बाद में विहिप के दबाव पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन


कस्बे के नयागंज मोहल्ले के अनीस अहमद पुत्र नजर अब्बास व चांदनी पत्नी सईद अहमद को पुलिस ने छह किलो प्रतिबंधित मांस के साथ के साथ पकड़ कर थाना लाई। इसके बाद पुलिस मामले को रफा दफा करने में लग गई। करीब दस बजे विहिप के लोगों को जानकारी हुई। इस पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष मौर्य, कोषाध्यक्ष बब्लू केसरवानी, रूपेंद्र विश्वकर्मा, ज्ञान मौर्य, जगदीश केसरवानी, शिव कुमार सरोज, प्रिंसु वर्मा, दिनेश केसरवानी आदि दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि प्रतिवंधित मांस नहीं है। इस पर विहिप के लोगों ने कहा कि यदि प्रतिवंधित मांस नहीं तो दो लोगों को गिरफ्तार क्यों किया गया? काफ़ी देर के बाद विहिप के दबाव पर डॉक्टर बुलाकर मांस के टुकड़े को लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने अनीस, चांदनी व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed