{"_id":"58261a1d4f1c1b342fb3ac7a","slug":"two-arrest-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लाख की पकड़ी गई अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लाख की पकड़ी गई अंग्रेजी शराब
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-इलाहाबाद हाइवे पर पूरामुफ्ती थाने के समीप एसटीएफ ने शुक्रवार रात एक कंटेनर से करीब 72 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की यह खेप हरियाणा से प्रतापगढ़ जा रही थी। कंटेनर से तकरीबन 858 पेटी अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड बरामद हुए हैं। एसटीएफ व पूरामुफ्ती पुलिस ने कंटेनर के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के उपनिरीक्षक अजय सिंह को शुक्रवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से एक कंटेनर में अंग्रेजी शराब की खेप प्रतापगढ़ भेजी जा रही है। चालक सिहोरी पुल का रास्ता भटक गया है और वह इलाहाबाद होते हुए प्रतापगढ़ जा रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने पूरामुफ्ती एसओ धर्मेंद्र सिंह से संपर्क कर घेराबंदी कर ली। पूरामुफ्ती थाने के समीप ही हाईवे पर पुलिस ने शाम करीब सात बजे कंटेनर को घेर लिया। पुलिस को देखते ही कंटेनर चालक व खलासी भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर पकड़ा गया।
कंटेनर खुलवाकर देखा गया तो उसमें अंग्रेजी शराब थी। थाने लाकर कंटेनर चालक फकरुद्दीन पुत्र सुभान निवासी कंचननेर थाना जुरहर जिला भरतपुर (राजस्थान) और खलासी इरफान पुत्र रफीक से पूछताछ की। पता चला कि शराब हरियाणा से आर्डर पर प्रतापगढ़ के एक बंटी नाम के शख्स ने मंगवाई है। कंटेनर में कुल 70 हजार 722 लीटर शराब थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 72 लाख आंकी गई है। पूरामुफ्ती एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ के सीओ प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि यह शराब आर्डर पर मंगाई गई थी। इस काले कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।