फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two and a half lakh batteries were looted from the tower after making the telecom company's guard dead

टेलीकॉम कंपनी के गार्ड को अधमरा कर टावर से लूट ले गए ढाई लाख की बैटरी

Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh batteries were looted from the tower after making the telecom company's guard dead
बख्शी तालाब गांव के एयरटेल टावर में चोरी के बाद खाली पड़ा बैटरी का रैक - फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली के बेरौंचा (बख्शी तालाब) गांव में शनिवार रात बदमाशों ने एक निजी टेलीकॉम कंपनी के टॉवर पर धावा बोल दिया। टावर के गार्ड को अधमरा कर बंधक बनाने के बाद बदमाश तकरीबन ढाई लाख रुपये कीमत की बैटरी लूट ले गए। जख्मी गार्ड को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया है। घटना से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन

बेरौंचा (बख्शी तालाब) गांव में एक निजी टेलीकॉम कंपनी ने अपना टावर लगा रखा है। रोजाना की तरह शनिवार की रात भी गार्ड मूलचंद्र टॉवर की रखवाली कर रहा था। इसी बीच रात करीबन साढ़े 12 बजे आधा दर्जन बदमाश टावर के अंदर घुस आए। मूलचंद्र के मुताबिक बदमाशों ने उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद गमछे से उसके हाथ-पैर और मुंह को बांधकर बंधक बनाकर उल्टा लिटा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पूरे इत्मिनान के साथ टावर में लगी 24 बैटरी खोलकर टाटा मैजिक में लाद कर धमकी देते हुए भाग गए। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो देखा कि वहां पर गार्ड के हाथ पैर बंधे हैं और वह टावर में बेसुध पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गार्ड के हाथ-पैर खोलकर जख्मी हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसका इलाज चल रहा है। गार्ड ने घटना की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी। इसके बाद कंपनी के टेक्नीशियन मंटू निगम ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed