फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two accused arrested for illegal firecracker trade.

Kaushambi News: अवैध पटाखा कारोबार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for illegal firecracker trade.
पुलिस गिरफ्त में पटाखा कारोबारी मो सलमान
अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को सरायअकिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर टप्पा मोड़ के पास रहमान मार्केट में दबिश दी गई। यहां से मो. सलमान पुत्र मो. फारुख निवासी बुद्धपुरी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 18 कार्टून पटाखे और आठ किलो बारूद बरामद हुआ है। शनिवार को खरका मोहल्ला में मन्नत मैरिज हाल के समीप एक मकान में पुलिस ने छापेमारी की और मो. तालिब पुत्र मो. कैशर निवासी बुद्धपुरी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से 26 प्लास्टिक बोरियों में अवैध पटाखे और 11 किलोग्राम बारूद बरामद हुआ है। अवैध रूप से भंडारित पटाखा और बारूद बरामद होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

पुलिस गिरफ्त में पटाखा कारोबारी मो सलमान

पुलिस गिरफ्त में पटाखा कारोबारी मो सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed