फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two accused arrested for beating the worker

मजदूर की पीटकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 06:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for beating the worker
Two accused arrested for beating the worker
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उदाथू गढ़वा गांव निवासी लल्लू विश्वकर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अज्ञात आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

उदाथू गढ़वा गांव निवासी मृतक लल्लू विश्वकर्मा की पत्नी जहरी देवी का का कहना था कि शनिवार को उसका पति साइकिल से ससुराल गया था। शाम को वह वापस घर आ रहा था। चरवा के हौसीपर गांव के समीप बाइक सवार चींगू पुत्र रामदुलारे व राम सिंह पुत्र विलखन सहित तीन लोगों ने लल्लू को रोक लिया और लाठी-डंडे से पीट दिया। इस घटना में लल्लू को गंभीर चोटें आईं। लल्लू का पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार रात लल्लू ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर चरवा संतशरण सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन दो लोगों को नामजद किया गया था उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed