{"_id":"5d8d0e5b8ebc3e93c52efd70","slug":"truck-driver-murdered-in-saini-kaushambi-news-ald2560048200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में ट्रक चालक की हत्या
विज्ञापन
सैनी में ट्रक चालक की हत्या
जौनपुर से घुमाने के बहाने घर बुलाकर दोस्त ने ही वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव में गुरुवार सुबह झाड़ियों में एक ट्रक चालक का शव मिला। साथी ने ही घर बुला लाकर उसकी हत्या की थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एफआईआर लिखकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना स्थित उरासवल गांव का समर बहादुर (55) पुत्र पृथ्वीपाल यादव ट्रक चालक था। उसकी दोस्ती सैनी क्षेत्र के निहालपुर निवासी राम सागर पुत्र अतर सिंह से थी। परिजनों की मानें तो 18 सितंबर को समर ट्रक खड़ा करके दोस्त राम सागर के साथ उसके गांव घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद उसके संपर्क ही नहीं हो पा रहा था। अनहोनी की आशंका से परेशान परिवार वालों ने दो दिन पहले सैनी कोतवाली में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शक के आधार पर रामसागर को पकड़कर कर्रा किया तो उसने बताया कि समर की हत्या कर शव गनपा (महेशपुर) में झाड़ियों में फेंक दिया है। गुरुवार सुबह गपना पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। हत्यारोपी ने 19 सितंबर को ही उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई अमर बहादुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत सैनी कोतवाल बालेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा। हत्या किए जाने की वजह पुलिस नहीं बता पा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
वहीं सैनी पुलिस ने मौत के घाट उतारे गए ट्रक चालक समर बहादुर का गायब मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने मोबाइल को ठिकाने लगा दिया था, लेकिन मोबाइल सर्विलांस में लगा होने से ट्रेस हो गया। माना जा रहा है कि हत्याकांड का राज खोलने में मोबाइल पुलिस का काफी मददगार बना। हत्यारोपी ने इसे बेच दिया था। ट्रक चालक के परिजनों ने 21 सितंबर को मुगलसराय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चालक की तलाश में मुगलसराय थाने की पुलिस भी परिजनों के साथ आई थी। परिजनों के साथ जौनपुर पुलिस के आने पर सैनी पुलिस हरकत में आ गई।